Decode Ballistic Reports Like a Pro. Register Now!
LCI Learning

Share on Facebook

Share on Twitter

Share on LinkedIn

Share on Email

Share More

Service

(Querist) 10 August 2026 This query is : Resolved 
सदर सूच्य है कि प्रार्थी गगन वर्मा, महाराजा सुहेल देव ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच उत्तर प्रदेश में एसोसिएट प्रोफेसर के स्वीकृत पद पर संविदा/अस्थाई आधार पर कार्यरत था । संस्था में एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 2 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से एक पद अनारक्षित (General/Unreserved) तथा दूसरा पद अनुसूचित जाति (SC Category) के लिए आरक्षित है। प्रार्थी की नियुक्ति अनारक्षित (General) रोस्टर बिंदु के नियमानुसार की गई थी।प्रार्थी का कार्य0काल पूर्ण होने पर, अनारक्षित (General) रोस्टर बिंदु वाले पद को नियम विरुद्ध तरीके से पुनः SC श्रेणी में विज्ञापित कर दिया गया और प्रार्थी को सेवा से कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया गयाप्रार्थी संस्था के संज्ञान में निम्नलिखित गंभीर प्रशासनिक व विधिक अनियमितताओं (Irregularities) को लाना चाहता है:
रोस्टर बिंदु एवं आरक्षण नियमों का प्रत्यक्ष उल्लंघन (Roster Violation):
अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित द्वितीय पद पर सक्षम प्राधिकारी से बिना किसी वैधानिक दे-रिजर्वेशन (De-reservation) स्वीकृति के अनारक्षित (General) श्रेणी के अभ्यर्थी को नियुक्त कर दिया गया।
रोस्टर में अवैध फेरबदल (Roster Manipulation):
प्रार्थी/प्रार्थिया का कार्यकाल पूर्ण होने पर, अनारक्षित (General) रोस्टर बिंदु वाले पद को नियम विरुद्ध तरीके से पुनः SC श्रेणी में विज्ञापित कर दिया गया और प्रार्थी/प्रार्थिया को सेवा से कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया गया। यह रोस्टर रजिस्टर के निर्धारित बिंदुओं का स्पष्ट उल्लंघन है।
माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन (Ad-hoc to Ad-hoc Replacement):
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा State of Haryana vs. Piara Singh एवं Hargurpartap Singh vs. State of Punjab में प्रतिपादित विधिक सिद्धांत के अनुसार, "एक संविदा/अस्थाई कर्मचारी को दूसरे संविदा/अस्थाई कर्मचारी से तब तक प्रतिस्थापित (Replace) नहीं किया जा सकता, जब तक कि उस पद पर नियमित (Regular/Permanent) चयन न हो जाए।" वर्तमान में भी उक्त पद पर संविदा/अस्थाई आधार पर ही भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है।
पद की वर्तमान स्थिति (Vacancy Status):
प्रार्थी/प्रार्थिया को कार्यमुक्त किए 6 माह व्यतीत हो चुके हैं, परंतु उक्त विज्ञापित पद पर अभी तक किसी भी नए अभ्यर्थी की कार्यभार ग्रहण (Joining) प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई है तथा पद रिक्त है एवं कार्य की आवश्यकता निरंतर बनी हुई है।

Quick Summary
This discussion highlights significant administrative and legal irregularities concerning a service matter. It details how roster points and reservation rules were allegedly violated, including the improper advertisement of a post reserved for the SC category as general, and the subsequent re-advertisement of a general post back to SC category after the applicant's tenure ended. The applicant also points out a violation of Supreme Court orders regarding the replacement of ad-hoc employees and notes that the position remains vacant despite the applicant's departure six months ago.

kavksatyanarayana (Expert) 11 August 2026
Please write in English so I can clearly understand.
Dr. J C Vashista (Expert) 12 August 2026
It would be better to show relevant records to a local prudent lawyer practicing service matters, for proper appreciation of facts, profession advise and necessary proceeding.


You need to be the querist or approved LAWyersclub expert to take part in this query .


Click here to login now



Similar Resolved Queries :