Decode Ballistic Reports Like a Pro. Register Now!
LCI Learning

Share on Facebook

Share on Twitter

Share on LinkedIn

Share on Email

Share More

Pradeep Singh (Manager)     27 July 2014

Issue with builder

आदरणीय महोदय,

 

सादर प्रणाम,

 

महोदय मेरा नाम प्रदीप कुमार है मै मेरठ सिटी का रहने वाला हु महोदय मैंने आज से लगभग तीन साल पहले अपने किसी दोस्त के किसी जानकार के द्वारा मेरठ सिटी में ही MDA का एक प्लाट का आवेदन किया था जिसमे मैंने उसे लगभग ५००००/ रु नगद भी दे दिया था बाद में उसके द्वारा दुबारा डिमांड पर ५००००/ और दे दिया था इस तरह मैंने उसे टोटल एक लाख रुपया दे दिया था बाद में पैसे देने के ६ महीने बाद भी उसके द्वारा प्लाट के सम्बन्ध में कोई उचित जवाब नहीं मिलने पर मैंने उससे जानकारी प्राप्त करनी चाहि तो उसके द्वारा १५-२० दिन का और समय माँगा गया मई फिर १५-२० दिन रुक गया किन्तु २०-२५ दिन के बाद भी वह फिर से टाल-मटोली करने लगा बाद में मैंने उसे कहा मेरे पैसे वापद दे दे तो उसने एक हप्ते का टाइम माँगा और एक हफ्ते बाद जब में अपने पैसे लेने गया तो पता चला की वह आदमी वहा से गायब है.बाद में १-२ महीने तक उसका कुछ पता नहीं चला फिर मैंने उसके रिस्तेदार से संपर्क किया और उनके दवरा उसका नया मोबाइल नंबर लिया उससे मैंने बात किया तो उसने मुझे बताया की वह अब गाजियाबाद के किसी बिल्डर के पास काम कर रहा है जब मैंने अपने पैसे की बात की तो वह मुझे बोला की आप एक दिन गाजियाबाद आ जाओ. मैंने एक दिन टाइम निकल कर और अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर गाजियाबाद चला गया वहा जाकर मै उससे मिला और अपने पैसे की डिमांड की उसने बोला “की उसके पास पैसे तो नहीं है और एक काम करो आप इस बिल्डर के पास एक फ़्लैट बुक करवा लो यहाँ मेरा भी कुछ कमीसन बना है वो इसमे एडजस्ट हो जाएगा मेरे द्वारा काफी उसने बोला अभी फ़्लैट बुक करवा लो बाद में कैंसिल करवा लेना नहीं तो ६ माह बाद किसी लो सेल कर देंगे मैंने सोचा सायद एसा करने से मेरा पैसा निकल जाएगा मैंने 5 th फ्लोर पर एक फ़्लैट बुक करवा लिया और बुकिंग अमाउंट २५०००/ और जमा करा दिया बाद में दो महीने बाद बिल्डर की डिमांड आ गयी जब मैंने एजेंट के कमिसिन को एडजस्ट करने की बात कही तो पता चला की वह एजेंट वहा से भी गायब है इस तरह फिर से मुझे १ लाख १ लाख करके दो बार और जमा करने पड़े.

 

अब जब में बिल्डर से अपना फ़्लैट कैंसिल करने की बात करता हु तो वहा कहता है अभी रुक जाओ इस तरह कहते कहते वह मेरे से लगभग पांच लाख रूपये ले चूका कई और बिल्डर का कंस्ट्रक्शन भी बस्मेंट के बाद रुका हुआ है जिसे देखते हुए कोई उस फ़्लैट को खरीदने को तैयार नहीं है. अब उसके बिल्डर के द्वारा काफी डिमांड के बाद भी मैंने कोई पैसा जमा नहीं कराया है मै उसे वापस कराने की सोच ही रहा था जिसमे की वहा १०% पेनाल्टी ले रहा था उससे पहले उन्होंने मेरा फ़्लैट का टर्मिनेशन लैटर भेज दिया है.

 

अब इस सम्बन्ध में मेरे कुछ प्रश्न है आप सभी विद्वानों से विनती है की क्रपया उचित मार्ग दर्शन दे.

 

१-      बिल्डर का कंस्ट्रक्शन वर्क बस्मेंट की छत तक बना है इस स्थिति में क्या वह मेरे से और पैसे की डिमांड कर सकता है.

२-      क्या बिल्डर अपने आप भी मेरे फ़्लैट का अनुबंध टर्मिनेट कर सकता है.

३-      स्वयं वापस करने और बिल्डर दवारा टर्मिनेट करने में दोनों में से कौन सी स्थिति मेरे लिए लाभदायक है.

४-      अगर मे स्वयं अपना फ़्लैट वापस करता हु तो बिल्डर मेरे अमाउंट में से १०% चार्ज काट रहा है और मेरा पैसा भी ९० दिन की पोस्ट dated चेक में दे रहा है मगर अगर यहाँ फ़्लैट उसके द्वारा स्वयं टर्मिनेट होता है तो एसी स्थिति क्या नियम रहता है मै अपना पैसा कैसे पा सकता हु और बिल्डर चार्ज भी क्या होगा.

 

 

महोदय मुझे उम्मीद है की मुझे इस फोरम से उचित मार्गदर्शन मिलेगा.

 

आप सब का बहुत बहुत धन्यबाद.

 

Thanks

Pradeep Kumar

 



 0 Replies


Leave a reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register