Upgrad
LCI Learning

Share on Facebook

Share on Twitter

Share on LinkedIn

Share on Email

Share More

RAMESH KUMAR VERMA (pursuing company secretary course)     18 February 2012

Children to s*xual abuse, then two neat: judge

बच्चों का यौन शोषण करे, तो कर दो बधिया: जज

नई दिल्ली. रोहिणी की एक सत्र अदालत ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले उसके मौसा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा है कि जब तक दोषी नंदन की सांसें चलेंगी, वह कठोर कारावास की सजा भुगतेगा। नंदन ने अपनी भाभी की बहन की बेटी के साथ बेहद क्रूर तरीके से यह कृत्य किया था।



 

अपने साथ हुए कृत्य के बाद कई तरह की पीड़ाओं और बीमारियों से जूझ रही पीड़ित बच्ची को अदालत ने दोषी पर लगाए गए जुर्माने की रकम बतौर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने दिल्ली सरकार को पीड़ित बच्ची को दो लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए कहा है।



 

रोहिणी जिला अदालत की एडिशनल सेशन जज डा. कामिनी लॉ ने मुकुंदपुर निवासी नंदन को यह सजा सुनाई। एएसजे डा. लॉ ने फैसले में पाया कि नंदन इससे पहले भी अपनी भाभी और परिवार की एक नाबालिग लड़की के साथ कुकृत्य करने के इरादे में संलिप्त रहा, लिहाजा अदालत ने कहा कि कोई भी समाज इस तरह के लाइव सेक्स बम को सहन नहीं कर सकता।



अगर उसे खुला छोड़ दिया गया, तो यह खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। मेरी नजर में इसे नपुंसक बना देना सबसे सटीक सजा होगी, लेकिन अदालत के हाथ बंधे हैं, क्योंकि कानून इसकी इजाजत नहीं देता। भारतीय कानून निर्माता इसे सजा के विकल्प के रूप में मानने पर विचार ही कर रहे हैं।



 

अदालत ने नंदन को आईपीसी की धारा 363 के साथ 366 (अपहरण), 376 टू (एफ) (12 वर्ष से नीचे उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) तथा 506 (आपराधिक अभित्रास) के तहत दोषी करार देते जीवन भर तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने नंदन द्वारा जुर्माने की रकम भरे जाने पर पीड़ित बच्ची को बतौर मुआवजा देने के निर्देश दिए।



 

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल 2011 को नंदन ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वह बच्ची को अपने साथ आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गया था। इस दौरान बच्ची की मां और मौसी सब्जी खरीदने बाजार गई हुई थीं।



 

जब वे वापस आई और उन्हें पता चला कि नंदन बच्ची को अपने साथ ले गया है, तो वे उसके घर पहुंची। नंदन के घर का दरवाजा बंद था और जब किसी तरह उसे खोला गया तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में कमरे में थी।



 

उस दौरान नंदन सोया हुआ था। बच्ची के निजी अंग से काफी खून निकल रहा था और वह रो रही थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और नंदन को गिरफ्तार कर लिया गया था।

source:

https://www.bhaskar.com/article/DEL-this-terrible-threat-to-any-society-live-s*x-bomb-2876712.html





Learning

 1 Replies

DR.SANAT KUMAR DASH (Eye Specialist)     19 February 2012

Very     Nice     Judgment        for    the     Culprit.


Leave a reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  


Recent Topics


View More

Related Threads


Loading