Upgrad
LCI Learning

Share on Facebook

Share on Twitter

Share on LinkedIn

Share on Email

Share More

Domestic voilance

Querist : Anonymous (Querist) 09 October 2015 This query is : Resolved 
Sir/mam,
मै फैजावाद यू पी का रहने वाला हूँ! यह प्रश्न मेरी बहन के सन्दर्भ मे है|27 फरवरी 2015 को मेरी बहन की शादी हुई थी| लडके की नौकरी रेलवे में लगने वाली है उसके पिता जी की जगह जिनकी मृत्यु हो चुकी है| लड़के की नौकरि देख कर ही मेरे घर वालो ने ये शादी की थी| शुरुआत में मुझे लड़के के घर वालो का आतंरिक कलह नहीं पता था| वे सभी आपस में ही पूरी तरह से परेशान रहते थे| बहन की शादी के बाद उन लोगो ने उसे भी अपनी आतंरिक कलह का शिकार बनाया| एक दिन तो लड़के की दीदी और जीजा ने लड़के की माँ क साथ मिलकर बहन को सुबह ही जलने की कोशि श की बहन क चिल्लाने पर लड़का और उसका बड़ा भाई आये और माँ को मारा और बहन को दूर किया| उस समय बहन ने मुझसे या मायके में कुछ नहीं बताया कारण था की उसके पति ने कहा की घर पर कुछ मत बताना नहीं तो मेरी नौकरी पर दिक्कत आ सकती है|और इस घटना के बाद उसने और उसके बड़े भाई ने बहन को मायके ला कर छोड़ दिया ये कहते हुए की अब जब नौकरी लग जायेगी तो बहन को ले कर जायेंगे|
ये बाते की बहन को वहा जलने की कोशीश की गई मायके में बहन क आने क बाद पता चली| हम लोगो को लड़के ने भी बताया की ऐसा हुआ है लेकिन ये कहते हुए चुप रहने को बोला की मेरी नौकरी पर दिक्कत आ जायेगी सो आप लोग अभी कुछ मत करिये नौकरी क बाद वो बहन को अलग लेकर रहेगा| इसलिए हम सभी शांत थे| 5 महीने बाद अचनाक वो बहन की विदाई की बात करने लगा वो भी बिना नौकरी लगे हुए। और बहन के साथ जो कुछ भी वहा जलने वाली बात हुई थी उसको भी कहने लगा की सब झूठ है| अभी बोल रहा की यदि बहन कओ नौरात्रि में विदा नही किया तो वो उसे नहीं रखेगा| हम लोग कोई केस नहीं करना चाहते है। और बहन की सुरक्षा भी चाहते है। हमें अब डर है की वहां जाने पर बहन को बहुत प्रताड़ित किया जायेगा और हो सकता है की वो सब उसकी जान भी ले ले। मैं और मेरे घर वाले चाहते है की रिश्ता संभल जाये| फिलहाल कुछ समझ नहीं आ रहा है। आप विशेषज्ञो से इस बारे में सलाह चाहता हूँ। धन्यवाद!
Querist : Anonymous (Querist) 09 October 2015
Please reply me.
adv.bharat @ PUNE (Expert) 13 November 2016
No reply to Aq.
Qry.


You need to be the querist or approved LAWyersclub expert to take part in this query .


Click here to login now



Similar Resolved Queries :